बरेली: प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू ने भेजा शोक संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खानकाह ए नियाजिया के सज्जादानशीन हसनी मियां के इंतकाल के बाद उनके चाहने वाले और राष्ट्रीय स्तर के नेता लगातार परिवार के लोगों से बात करके दुख जता रहे है। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव असलम चौधरी प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू का शोक संदेश लेकर कांग्रेसी खानकाए ए नियाजिया …

बरेली, अमृत विचार। खानकाह ए नियाजिया के सज्जादानशीन हसनी मियां के इंतकाल के बाद उनके चाहने वाले और राष्ट्रीय स्तर के नेता लगातार परिवार के लोगों से बात करके दुख जता रहे है। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव असलम चौधरी प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू का शोक संदेश लेकर कांग्रेसी खानकाए ए नियाजिया पहुंचे।

इसके अलावा शहर विधायक ने भी परिवार के लोगों से बात कर हसनी मियां के इंतकाल पर दुख जताया। इस मौके पर अनुज गंगवार,सरदार इकबाल सिंह बाले, अवनीश बख्शी टोनू, सरदार हरवीर बॉबी, अंजुम बिसरिया,मोहम्मद हसन,कासिम एडवोकेट,उसमान खान,यशेंद्र एडवोकेट ने भी हसनी मियां के इंतकाल पर अपना दुख जताया।

शहर विधायक ने भी परिवार के लोगों से की मुलाकत
खानकाह ए नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी ने बताया कि हसनी मियां के इंतकाल के बाद हर रोज शहर के लोग खानकाह ए नियाजिया पहुंचकर दुख जता रहे है। सोमवार को शहर विधायक डॉ अरुण कुमार ने भी खानकाह ए नियाजिया पहुंचकर परिवार के लोगों से मुलाकत कर हसनी मियां के निधन पर अपना दुख जताया। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी हसनी मियां के मजार पर पहुंचरक गुलपोशी की थी। इसके अलावा हर रोज उनके मुरीद मजार पर पहुंचकर खिराजे अकीदत पेश कर रहे है।

संबंधित समाचार