बरेली: अभी सोमवार तक होगी बारिश, तीन डिग्री लुढ़का पारा
बरेली, अमृत विचार। उमस भरी गर्मी से शनिवार सुबह तेज बारिश से राहत मिली। बारिश से पारा तीन डिग्री लुढ़क गया। मौसम विज्ञानियों ने सोमवार तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की बेवसाइट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 26 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। अब तक सितंबर में 180 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश का सिस्टम एक्टिव है। इससे पश्चिमी यूपी में बारिश हो रही है। इसके साथ ही इस सिस्टम के साथ बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे सोमवार तक बारिश होने के आसार हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: छात्रों की कम उपस्थिति पर फिर रोका 47 स्कूलों के स्टॉफ का वेतन
