जालसाजी : फर्जी हस्ताक्षर से नौकरी का खेल, सचिव के हस्ताक्षर पर क्लर्क की नियुक्ति
प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के नाम का दुरूपयोग कर एक युवक ने फर्जी नियुक्ति पत्र बना डाला। इतना ही नहीं युवक ने परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ल का हस्ताक्षर को उस फर्जी नियुक्ति पत्र स्कैन करके लगा दिया। फर्जी नियुक्ति पत्र पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत, जौनपुर में क्लर्क पद पर नियुक्ति ले ली है। मामले का खुलासा होने के बाद इस प्रकरण में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गयी है।
जानकारी के मुताबिक जौनपुर जनपद के बीरमरपुर गांव का रहने वाले एक युवक ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के फर्जी हस्ताक्षर को उस फर्जी नियुक्ति पत्र पर स्कैन कराकर राजीव रतन सिंह पुत्र संजय सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत, जौनपुर में क्लर्क पद पर खुद को नियुक्त करा लिया।
जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी सचिव को हुई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कराई। सचिव की ओर से सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत की। लेकिन पुलिस ने मामले में मुकदमा नहीं दर्ज किया है। सचिव ने इसकी शिकायत शासन से करने की बात की है।
हस्ताक्षर देख दंग रह गए सचिव
फर्जी नियुक्ति पत्र की कॉपी सचिव को मिली तो वह अपना हस्ताक्षर देखकर दंग रह गए। हस्ताक्षर तो मिल रहा था। उन्होंने इसकी छानबीन शुरू कराई तो पता चला कि उनके हस्ताक्षर को स्कैन करके फर्जी नियुक्ति पत्र पर लगा दिया गया है। सचिव ने कहा, हमारे यहां से इस तरह का कोई नियुक्ति पत्र नहीं जारी होता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद का कोई लेटर पैड भी नहीं है। यह फर्जी किया गया है। इसके लिए मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -दरिंदगी : पिता ने किया 16 वर्षीय बेटी के साथ रेप, न्यूड वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
