Asian Games 2023: अर्जुन और अरविंद ने नौकायन लाइटवेट डबल स्कल में जीता रजत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हांगझोउ। भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने एशियाई खेलों में रविवार को नौकायन की पुरूष लाइटवेट डबल स्कल स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय जोड़ी 6 : 28 . 18 सेकंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रही ।चीन के जुंजी फान और मान सुन ने 6 : 23 . 16 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उजबेकिस्तान के शखजोद नुरमातोव और सोबिरजोन सफरोलियेव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 

ये भी पढ़ें- ICC ODI World Cup 2023 : औरों से जुदा हैं बाबर आजम, विश्व कप में गेंदबाजों के लिए बनेंगे सिरदर्द, गौतम गंभीर ने की भविष्यवाणी

 

संबंधित समाचार