लखनऊ: नौकरी दिलाने का झांसा देकर हड़पे 1.22 लाख, जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/ठाकुरगंज,अमृत विचार। बाजारखाला थाना क्षेत्र में एक युवक से जालसाजों ने एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए उससे 1.22 लाख रुपये ठग लिए है। बाजारखाला प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि ,बुलाकी अड्डा पुराना टिकैतगंज निवासी दीपक कुमार ने जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके मोबाइल अन्जान नंबर से कॉल आई। जिसके बाद फोनकर्ता ने उसे एयरपोर्ट पर चेकिंग की नौकरी दिलवाने का आश्वासन देते हुए 1.22 रुपये की मांग की।

पीड़ित ने जालसाज पर भरोसा कर बताए गए खाते से रुपये ट्रांसफर कर दिए। बावजूद इसके बाद पीड़ित को नौकरी नहीं मिली। रुपये मांगने पर आरोपित के वाट्सएप नम्बर पर एयर इंडिया की तरफ नियुक्ति पत्र भेज दिया। जब पीड़ित नियुक्ति-पत्र को लेकर एयरपोर्ट पर पहुंचा तब एयर लाइन्स अधिकारियों ने बताया कि वह नियुक्ति पत्र फर्जी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-निष्ठा हत्याकांड: विवाद के बाद छात्रा को मारी थी गोली, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार