फिरोजाबाद: मेयर नूतन राठौर ने किए बड़े खुलासे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फ़िरोज़ाबाद। मेयर नूतन राठौर ने बड़े खुलासे करते हुए ट्यूवेल संचालन का कार्य करने वाली फर्म के ठेकेदार पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा ठेकेदार मनोज कुमार द्वारा फर्म पंजीकरण के समय गारंटी तौर पर 91,61,227.00 लाख का एफडीआर जमा न करके केवल उसकी छाया प्रति जमा की गई। नगर निगम द्वारा फर्म मनोज …

फ़िरोज़ाबाद। मेयर नूतन राठौर ने बड़े खुलासे करते हुए ट्यूवेल संचालन का कार्य करने वाली फर्म के ठेकेदार पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा ठेकेदार मनोज कुमार द्वारा फर्म पंजीकरण के समय गारंटी तौर पर 91,61,227.00 लाख का एफडीआर जमा न करके केवल उसकी छाया प्रति जमा की गई। नगर निगम द्वारा फर्म मनोज कुमार को ट्यूवेल ऑपरेटरों के लिए प्रतिमाह 67 लाख की धनराशि वितरित हो रही है, लेकिन फर्म द्वारा मात्र 36 लाख ट्यूवेल ऑपरेटरों को वितरण किया जा रहा है तो बचे हुये 30 लाख ऑपरेटरों की धनराशि कहां जा रही है।

मेयर ने पूछा जो ट्यूवेल ऑपरेटर ड्यूटी पर नहीं जा रहे उनको पैसों का भुगतान फर्म द्वारा क्यों किया जा रहा है। उन्होंने साफ किया है कि ऑपरेटरों का कटने वाले ईएसआई व ईपीएफ की धनराशि ट्यूवेल ऑपरेटरों के खाते में जा रही है या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी। साथ ही मेयर ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी ट्यूवेल ऑपरेटरों को नहीं हटाया जा रहा है बल्कि अपने आप को फंसता देख ट्यूवेल ऑपरेटरों में गलत रूप से अफवाह फैलाई जा रही है।

संबंधित समाचार