बरेली: आईएमए चुनाव में नाम वापस लेने की अंतिम तिथि कल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। आईएमए चुनाव में इस बार घमासान होने के पूरे आसार हैं। नामाकंन वापस लेने का मंगलवार आखिरी दिन है, जिसके बाद चुनाव कमेटी द्वारा सूची जारी की जाएगी। फिलहाल अभी तक अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामाकंन वापस नहीं लिया है। अध्यक्ष पद के लिए पांच डाक्टरों ने नामाकंन भरा है। अब …

बरेली,अमृत विचार। आईएमए चुनाव में इस बार घमासान होने के पूरे आसार हैं। नामाकंन वापस लेने का मंगलवार आखिरी दिन है, जिसके बाद चुनाव कमेटी द्वारा सूची जारी की जाएगी। फिलहाल अभी तक अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामाकंन वापस नहीं लिया है। अध्यक्ष पद के लिए पांच डाक्टरों ने नामाकंन भरा है। अब देखना यह बाकी है कि कौन किसकी बात मानता है।

इस बार राजनैतिक दांव पेच में समझौता होना मुश्किल लग रहा है। आमतौर पर आईएमए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जैसे ही दो या अधिक प्रत्याशी होते हैं, किसी एक उम्मीदवार के पक्ष में दूसरे दावेदार को नाम वापसी के लिए मना लिया जाता है। कई सालों से यह परंपरा रही है और जो भी प्रत्याशी नाम वापस लेता है उसे अगले साल अध्यक्ष बनाने का आश्वासन दे दिया जाता है। बता दें कि आगामी 20 सितंबर को आईएमए का चुनाव है।

संबंधित समाचार