अयोध्या: 15 वर्षों से माइनर में टेल तक नहीं आया पानी, सिंचाई में परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या, अमृत विचार। क्षेत्र के अंकवारा कछौली खनुवावां माइनर में पिछले 15 वर्षों से टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। बरसात के मौसम को छोड़ दें तो माइनर में पानी न आने के कारण किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए सोचना पड़ता है। माइनर की वर्तमान स्थिति यह है कि सफाई न होने से बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस बारे में कई बार जनप्रतिनिधियों की भी शिकायत की गई है लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आ सका है।  

कछौली के राजेंद्र यादव, उदय चंद यादव, संतोष यादव, पतिराज यादव, कमला प्रसाद, रामकुमार, भगवती प्रसाद, प्रमोद, धर्मपाल, रामभवन, नीरज, पवन, राम अभिलाख व रामजनम यादव आदि का कहना है कि इसी माइनर से पहले विकासखंड के अंकवारा से चिरैधापुर, नरायनपुर, रामपुर संडासी, कछौली, खनुवावां के किसान फसलों की सिंचाई करते थे।

बीते 15 वर्षों से माइनर में पानी नहीं आ रहा है। यहां तक की साफ-सफाई न होने से बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। उनका कहना है कि बरसात का मौसम छोड़ दें तो फसलों की सिंचाई के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। खनुवावां के भूपेंद्र पांडे, राम धीरज पांडे, विनोद यादव, मंसाराम, सभाजीत, राम अंजोर राम सजीवन, राम शंकर का कहना है कि खनुवावां तक माइनर में कभी पानी नहीं आया है। उनका कहना है कि माइनर की सफाई और टेल तक पानी मिले, इसके लिए जनप्रतिनिधियों से कई बार फरियाद भी की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बिना किरायेनामे के चल रही किराया नगरी, चिनहट क्षेत्र में करीब 200 हॉस्टल संचालित

संबंधित समाचार