बरेली: सपा के फ्रंटल संगठनों ने कलक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेलीअमृत विचार। बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और सरकारी संस्थानों में निजीकरण के विरोध में समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल कलेक्ट्रेट में मौजूद रहा। समाजवादी पार्टी लगातार …

बरेलीअमृत विचार। बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और सरकारी संस्थानों में निजीकरण के विरोध में समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल कलेक्ट्रेट में मौजूद रहा।

समाजवादी पार्टी लगातार केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र कुर्मी, सयुस के महानगर अध्यक्ष अहमद खां टीटू, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष मेवाती वसीम चौधरी, महानगर अध्यक्ष फहीम हैदर के संयुक्त नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा होकर पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट गेट के बाहर धरना दिया।

सपा के फ्रंटल संगठनों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में मुख्य रूप से बेहाल किसान, महंगी शिक्षा, युवा एवं श्रमिकों की बेरोजगारी, निजीकरण की आड़ में भ्रष्टाचार एवं खत्म होते रोजगार, आरक्षण पर वार आदि समस्याओं को प्रमुख रूप से उठाया।

संबंधित समाचार