Kanpur Murder: पति ने की पत्नी की हत्या, शव घर में गाढ़ कर हुआ फरार, बदबू आने पर ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के ककवन में पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

कानपुर के ककवन थानाक्षेत्र में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद पति शव को घर में ही गाढ़ कर फरार हो गया। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

कानपुर, अमृत विचार। ककवन थाना क्षेत्र के उठ्ठा गांव में एक महिला की हत्या कर उसका शव घर के ही आंगन में गाढ़ कर पति फरार हो गया। हत्या के तीन-चार दिन बाद बदबू आने पर घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 

बता दें कि, बीते तीन-चार दिन पहले पति घनश्याम शुक्ला ने पत्नी अंजलि की हत्या कर उसको आंगन में ही गाढ़ दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। दोनों के नहीं दिखने पर ग्रामीणों को कुछ संदेह हुआ। इधर, घर से भी बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी पाकर डीसीपी विजय ढुल, एडीसीपी लखन सिंह, एसीपी आईपी सिंह समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी साख्य जुटाए है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फरार पति की तलाश की जा रही है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता