आगरा में बड़ा बवाल - सत्संगियों ने पुलिस और पत्रकारों पर किया पथराव, छावनी बना इलाका
आगरा, अमृत विचार। दयालबाग में राधा स्वामी सत्संग सभा द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हटाने के मामले में रविवार को फिर एक बार प्रशासन और सत्संगी आमने-सामने आ गए। प्रशासन और सत्संगियों के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान सत्संगियों ने प्रशासनिक टीम पर हमला बोल दिया। पथराव के दौरान पुलिस के कई जवान और मीडिया कर्मी घायल हुए हैं।
बताते चलें कि दयालबाग के जगनपुर मौजा में सत्संगियों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है जिसको जिला प्रशासन ने नोटिस देकर खाली करने का फरमान सुनाया था। लेकिन सत्संगी इस जमीन को छोड़ने को राजी नहीं है। लिहाजा प्रशासन ने बीते शनिवार इस जमीन पर बुलडोजर चला कर अतिक्रमण हटाया था। सत्संगियों ने आज प्रशासन पर हमला बोल दिया। इस हमले में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पथराव के बाद बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात कर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें -कासगंज: गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल
