बरेली: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 12 निशानेबाजों का चयन
बरेली, अमृत विचार। हिमाचल में 8 से 12 अक्टूबर तक होने वाली 25वीं ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के 12 निशानेबाजों का चयन हुआ है। ये सभी 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष और महिला वर्ग में प्रतिभाग करेंगे।
19 से 22 सितंबर तक हापुड़ में हुई 23वीं स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चयनित निशानेबाजों में शौर्य सिंह, ऋषभ सिंह, कृष्ण चौधरी, रुद्र राज धारीवाल, आदित्य गुर्जर, जोहेब खान, वैभव सिंह, गीतांजलि सिंह और वंशिका शामिल हैं।
राइजिंग स्टार अकादमी के कोच देवव्रत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 1100 स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया था। इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे की डीआरएम रेखा यादव, सीनियर डीपीओ, यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट महिपाल सिंह यादव, नेशनल शूटर नेहा, सीनियर कोच अमित यादव ने बधाई दी।
ये भी पढे़ं- बरेली: गाजियाबाद जा रहे शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, हार्ट अटैक की आशंका
