अयोध्या : सरयू घाट किनारे मगरमच्छ दिखने से दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सरयू घाट के किनारे एक बार फिर मगरमच्छ को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। दोपहर को लक्ष्मण घाट से प्रहलाद घाट के बीच लोगो ने इसे देखा। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा होने लगी। स्थानीय लोगो ने डण्डों की सहायता से उसे भगाने का प्रयास भी किया। मगरमच्छ की तस्वीर भी सामने आयी। 
      
पालतू जानवरों को मगरमच्छ द्वारा घायल करने की जानकारी भी सामने आयी है। मगरमच्छ को टहलते देखकर जल पुलिस मौके पर पहुंची। सरयू में दिन में भी स्नान करने वालों की भीड़ रहती है। जल पुलिस के अधिकारी रुबे प्रताप ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जा रही थी। इसी बीच मगरमच्छ फिर से पानी में चला गया। आसपास क्षेत्र के लोगों को सावधान किया गया है। सरयू घाट के आसपास चौकसी बढ़ा दी गयी है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या में फिल्मी सितारों की रामलीला के लिए हुआ पूजन, 14 अक्टूबर से होगी शुरुआत

संबंधित समाचार