बरेली: प्रापर्टी डीलर को गोली मारने में पांच लोगों पर एफआईआर
बरेली, अमृत विचार। प्रापर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में बारादरी थाना पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
रोहली टोला निवासी आरिफ उर्फ राजा पर 23 सितंबर को रात मोहल्ले के ही बबलू, जाफर और मुस्तकीम समेत पांच लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस मामले में आरिफ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
आरिफ के अनुसार जवाहर स्कूल की जमीन पर बबलू, मुस्तकीम और जाफर कई वर्षों से कब्जा जमाए हैं। स्कूल के प्रबंधक कब्जे की जमीन को बेचना चाह रहे हैं। उन्होंने दो वर्ष पहले इस जमीन का सौदा तय करना चाहा, लेकिन बात नहीं बन सकी।
यहीं से बबलू, मुस्तकीम और जाफर उनसे रंजिश मानने लगे। 23 सितंबर की रात को आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उनके पैर में लगी।
ये भी पढे़ं- बरेली: गाजियाबाद जा रहे शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, हार्ट अटैक की आशंका
