बरेली: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
बरेली, अमृत विचार। ग्रामीण सफाई कर्मियों को ऑनलाइन हाजिरी से मुक्त किए जाने की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री रामनाथ कश्यप के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को ज्ञापन सौंपा।
ये भी पढे़ं- वह दिन दूर नहीं, जब ‘वंदे भारत’ रेलगाड़ियां देश के हर हिस्से को जोड़ेंगी: PM मोदी
ज्ञापन में कहा गया कि शासन ने सफाई कर्मचारियों का प्रमोशन यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि सफाई कर्मचारियों की योग्यता साक्षर है और वह एकल पद है। दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों से ऑनलाइन हाजिरी लगवाने का आदेश जारी किया, जबकि अधिकांश कर्मचारी एंड्रॉयड फोन तक नहीं चलाना जानते।
कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को ऑनलाइन हाजिरी से मुक्त नहीं किया गया तो जल्द ही प्रदेश स्तर पर लखनऊ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। परिषद के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार गंगवार, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान बाबू, जिला संयुक्त मंत्री अशोक सागर, राजीव, नरेश यादव आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढे़ं- बरेली: गाजियाबाद जा रहे शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, हार्ट अटैक की आशंका
