बरेली: क्षत्रिय समाज पगड़ी पहनाने में यकीन करता है, टोपी पहनाने में नहीं : महाराज सिंह
बरेली, अमृत विचार। क्षत्रिय महासभा उप्र का 14 वां स्थापना दिवस रविवार को एक प्रेस क्लब में मनाया गया। इस मौके पर विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज सम्मान के रूप में आज भी पगड़ी पहनाने में यकीन करता है, टोपी पहनाने में नहीं। कहा कि क्षत्रिय समाज धर्म और राष्ट्रहित में संघर्ष करता चला आ रहा है।
विशिष्ट अतिथि आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज की मान प्रतिष्ठा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर डाॅ. रविशरण सिंह चौहान, दिव्या चौहान, नरेंद्र सिंह पंवार, शशिबाला सिंह, बीएस राठौर, डॉ राजकुमार सिंह , धीरेंद्र सिंह भदौरिया, आशीष कुमार सिंह, अजय सिंह रावत, भुवनेश सोलंकी, संतोष कुमार सिंह आदि को सम्मानित किया गया।
अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान ने की। ज्योति पाल सिंह सिकरवार ने आभार जताया। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह, मंडलीय अध्यक्ष प्रमोद सिंह, रूकमेश सिंह, पुतान सिंह, केपी सिंह भदौरिया, जगदीश सिंह कुशवाह, बीएस सेंगर, देवेन्द्र सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, उदय प्रताप सिंह, राजीव सिंह, हरवीर सिंह, आनंद सिंह, अरविंद सिंह, गौरव सिंह, धीरेंद्र सिंह, रामलखन सिंह, शौर्य प्रताप सिंह,अभय प्रताप सिंह, बीएस अधिकारी, राजपाल सिंह कठेरिया, विदेश सिंह चौहान, विजय सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : बरेली: 27 अक्टूबर से विश्वविद्यालय में होगा बृज फिल्म महोत्सव
