आगरा दयालबाग बवाल: सात दिन के अंदर दिखाएं दस्तावेज, प्रशासनिक अधिकारियों और सत्संग सभा के बीच हुई बैठक
आगरा। आगरा के दयालबाग में दो दिन से चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान और बवाल के बाद मंडला आयुक्त रितु माहेश्वरी के हस्तक्षेप के बाद राधा स्वामी सत्संग सभा को अपने दस्तावेज पेश करने का 7 दिन का समय प्रशासन ने मुकर्रर किया है।
पुलिस पर पथराव और हमले के बाद जिला अस्पताल में 20 से ज्यादा पुलिस वालों का मेडिकल किया गया साथ ही सत्संग सभा की ओर से भी कई सत्संगी अपना मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंचे रात भर चले घटनाक्रम में सत्संगियों की भीड़ को देखते हुए जिला अस्पताल में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया जिससे कोई बवाल ना हो।
सत्संगी और पुलिस के बीच बवाल के बाद मंडल एक्ट के हस्तक्षेप के बाद तहसील सदर के सभागार में सत्संगी और प्रशासन के बीच देर रात 2 घंटे तक बैठक चली जिसमें प्रशासन है 7 दिन का समय देते हुए अपने दस्तावेज पेश करने का मौका एक बार फिर राधा स्वामी सत्संग सभा को दिया है। इससे पहले पुलिस उपायुक्त शहर सूरज राय ने सत्संगियों को 24 घंटे का समय दिया था ।
गौरतलब है कि रविवार देर शाम सत्संगियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में सत्संगियों ने बच्चों को आगे कर पुलिस पर पथराव किया था साथ ही कटीले तार से बने डंडों के जरिए पुलिस पर हमला भी किया था जिसमें पुलिस के बीच से ज्यादा जवान घायल हुए हैं ।
आगरा प्रशासन द्वारा हटाए गए अवैध आक्रमण को एक बार फिर से राधा स्वामी सत्संग सभा ने अपने कब्जे में ले लिया और कटीले तार और गेट लगाकर फिर से कब्जा कर लिया। कब्जे में लेने के बाद सत्संगी सभा के सत्संगी रात भर अपने द्वारा लगाई गई बाड़ की निगरानी करते रहे।
यह भी पढ़ें:-राजनाथ सिंह ने हिंडन एयरबेस में ‘भारत ड्रोन शक्ति’ कार्यक्रम का किया उद्घाटन
