Kanpur: जाजमऊ थाने से 50 मीटर दूरी पर जमकर चले लाठी-डंडे, दबंगों ने चाकू भी निकाला… तमाशबीन बनी रही भीड़
कानपुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
कानपुर के जाजमऊ थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर सोमवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर सोमवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से जमकर बेल्ट, लाठी-डंडे चले। मामूली बात पर शुरू हुए विवाद में दबंग ने चाकू निकाल ली। इतना ही नहीं, मारपीट के दौरान देखने वालों का जमावड़ा लगा रहा। लेकिन किसी ने भी रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई।
इधर, मारपीट के दौरान 10 मिनट तक यातायात ठप रहा। मारपीट करने वाले दबंग कई पहले भी जेल जा चुके है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। जबकि बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए।
