अयोध्या : जश्ने ईद-उल - मिलादुन्नबी कल से, चौक में जलसे की तैयारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मरकजी अंजुमन ने बैठक के बाद जारी किया प्रोग्राम, अंतिम दिन निकलेगा जुलूस 

अयोध्या, अमृत विचार। जश्ने ईद-उल - मिलादुन्नबी को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। मंगलवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर चौक में पहला जलसा होगा। इसे लेकर मरकजी अंजुमन तबलीग अहले सुन्नत की एक मीटिंग मरकज़ी जामा मस्जिद टाटशाह में हुई। शुरुआत तिलावत ए कुरान से नायब इमाम हज़रत मौलाना फैसल हाशमी ने की। सदारत हज़रत मुफ्ती शमसुल क़मर क़ादरी साहब ने की। सभी अंजुमनों के साथ जनरल सेक्रेटरी हाजी गुलाम अहमद सिद्दीकी  व अंजुमन तब्लीग अहले सुन्नत के अराकीन की मौजूदगी में चर्चा हुई। 
  
ईद मिलादुन्नबी जलसा व जुलूस ए मुहम्मदी की तैयारियों को कई अहम फैसले लिए गए। जनरल सेक्रेटरी ने शहर की अंजुमनों को जलसा व जुलूस की अहमियत बता कर कहा कि चौक में 10 और 11 रवी-उल -अव्वल बामुताबिक 26, 27 सितंबर का जलसा परंपरागत रूप से चौक घंटाघर पर होगा और 28 सितंबर को टाटशाह मस्जिद से जुलूस ए मुहम्मदी सुबह 9 बजे अपनी शान शौकत के साथ निकलेगा। 

अंजुमनों द्वारा छुट्टा पशुओं व तीन दिन शराब की दुकानों को बंद किए जाने की बात उठाई। मुफ्ती शमसूल क़मर ने दुआ करके मीटिंग को खत्म किया। मीटिंग में हाजी खुर्शीद साहब, मुहम्मद अहमद बरकाती, मोहम्मद शमीम कुरैशी, अलीमुद्दीन, शहाब अहमद खान, डॉ इरफ़ान, हाजी वसीम, फ़रीद कुरैशी, फ़ज़ल हुसैन अज़हरी, इश्तियाक अहमद उर्फ नम्मू , मोहम्मद शहबाज़ लकी, शारिक आलम, राशिद खान, अनस अंसारी,  शामिल हुए।

ये भी पढ़ें -पंडित दीनदयाल उपाध्याय को मुख्यमंत्री योगी ने किया नमन, बोले- वो हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे

संबंधित समाचार