आगरा : महिला सत्संगी ने सभा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा - कैंप में हुई कई हत्याएं, बच्चों को देते हैं घातक ट्रेनिंग
आगरा, अमृत विचार। दयालबाग क्षेत्र में राधा स्वामी सत्संग सभा द्वारा सरकारी जमीन कब्जा करने के मामले में एक नया मोड़ आया है। सत्संग सभा की अनुयायी एक महिला सत्संगी ने सत्संग सभा पर गंभीर आरोप लगाए हैं । बीते रविवार पुलिस पर हुए पत्थर और नुकीले डंडों से प्रहार की घटना के बाद इस महिला ने सत्संग सभा पर बच्चों को गुमराह कर पुलिस के सामने लाने और उनसे पथराव करने के आरोप लगाए हैं।
महिला का आरोप है सत्संग सभा के ट्रेनिंग कैंप में बच्चियों को और बच्चों को घटक ट्रेनिंग दी जाती है ट्रेनिंग कैंप में बाहर के ट्रेनर बुलाकर बच्चों को हथियार और लाठियां चलना सिखाया जाता है। महिला का आरोप है किस सत्संग सभा के लोग तालिबानी फरमान जारी करते हैं जिसका सभी पालन करते हैं और जो सत्संग सभा के विरोध में खड़ा होता है उसकी हत्या कर दी जाती है। आरोप लगाने वाली महिला का नाम रूही सत्संगी है। उसका कहना है कि वह गुरु दान द्वारा रजिस्टर्ड खानदानी सत्संगी है ।
महिला ने सत्संग सभा पर आरोप लगाते हुए कहा है की कई सत्संगियों की कैंप में हत्याएं हो चुकी हैं और उनकी लाशों को यमुना किनारा रोड पर दबाया गया है। यह महिला पुलिस उपयुक्त शहर के दफ्तर पहुंची और उसने डीपी सूरज राय के सामने कई तथ्य रखते हुए सत्संग सभा पर गंभीर आरोप लगाए । महिला ने ये भी खुलासा किया है कि बीते रविवार हुए बवाल के लिए बच्चियों को गुमराह करते हुए अलग-अलग कोड वर्ड के जरिए मैसेज भेजकर उन्हें इकट्ठा कर पुलिस के सामने खड़ा कर दिया गया।
ये भी पढ़ें -आगरा में सत्संग सभा के बाद एक और जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल, पुलिस कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
