बरेली: स्वरोजगार आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी का आरंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शोधपीठ में स्वरोजगार आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी, मेला और राष्ट्रीय संगोष्ठी का आरंभ कुलपति प्रो. केपी सिंह ने नारियल फोड़कर किया।

ये भी पढ़ें- बरेली: सौतेले चाचा ने भतीजी के पेट में मारी लात, मौके पर मौत, आरोपी फरार

कुलपति ने प्रदर्शनी और मेले का भ्रमण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के प्रमुखों से विस्तार से उनके कार्य और उत्पाद की जानकारी ली। इस आयोजन के सह आयोजक गंगाशील महाविद्यालय और ज्योति कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी हैं।

रोजगार भारती, ग्राम्य विकास विभाग और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। नारियल, अचार, चप्पल, पेंटिंग, जरी जरदोजी आदि कई उत्पाद मेले का मुख्य आकर्षण रहे।

इस मौके पर डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. रामबाबू सिंह, प्रो. श्याम बिहारी लाल, प्रो. एके सिंह, प्रो. रज्जन कुमार, प्रो. संतोष अरोड़ा, प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव, प्रो. विजय बहादुर यादव, संघ के प्रांत सह प्रचार प्रमुख कीर्ति, महानगर प्रचारक मयंक सुधांशु, विमल कुमार, रश्मि रंजन, डॉ. मीनाक्षी द्विवेदी, डॉ. कीर्ति प्रजापति, डॉ. अमित सिंह, तपन वर्मा, अभिनव कटरू, डॉ. आलोक प्रकाश, विशाल चित्रांश भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : बरेली: बुलडोजर चलाना है तो मेरे घर पर चलाओ, मैं डरने वाला नहीं हूं- अजय राय

संबंधित समाचार