लखीमपुर खीरी: मानसिक रोगी महिला ने खाया जहर, मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मानिसक रोग से पीड़ित एक महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। 


थाना फरधान के गांव पड़रिया तुला निवासी धर्मेद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी लीलावती मानसिक रोगी थी। उनका इलाज भी चल रहा था। रविवार को वह घर से अकेली महेवागंज आई थीं, जहां जहरीला पदार्थ खा लिया।

हालत बिगड़ी तो स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान लीलावती की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: शारदा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस 

 

संबंधित समाचार