रायबरेली : मोजाम्बिक के प्रतिनिधि मण्डल ने रेल कोच फैक्ट्री का किया दौरा

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

रायबरेली, अमृत विचार। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना लालगंज में बनने बाले कोचों की साख केवल भारतीय रेल में नहीं है बल्कि विदेशों में भी है इनकी माँग लगातार बढ रही है। आरेडिका में बने रेल डिब्बों का विदेश में निर्यात हो रहा है। सोमवार को अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मण्डल ने आरेडिका का दौेरा किया। 
 
सीएफएम मोजांम्बिक रेलवे के कारलोस इस्माइल मैम्बों के नेतृृत्व में 4 अधिकारियों  अकीतल हैगी इब्राइमो,  मिलिओन फेनियास कूना चंगला,  इंसियो फ्लोर कुबांना ने आरेडिका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मोजांम्बिक रेलवे के प्रतिनिधियों को कारखाने में हो रहे उत्पादन कार्यों, कोचों की गुणवत्ता एवं संरक्षा संबंधी मापदंडों की विस्तृत जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कोचो की गुणवत्ता से अत्यन्त प्रसन्न दिखे।

महाप्रबंधक  प्रशान्त कुमार मिश्रा ने बताया कि हम मोजाम्बिक रेलवे की आश्यकतानुसार कोच बनाने के लिए सक्षम हैं। हम पर्यटकों के लिए ऐसे कोच भी बना सकते हैं जिनमें बैठे यात्री आराम से बाहर के दृश्यों का अवलोकन कर सकते हैं। आरेडिका के बने कोच मोजाम्बिक रेलवे की पटरियों पर 2022 से ही दौड़ रहे है। हमने मोजाम्बिक के लिए 90 कोचों की आपूर्ति की है और वे वहां बेहतर काम कर रहे है। हमें मोजाम्बिक के लिए अतिरिक्त 10 कोच बनाने का ऑर्डर मिला है। वे कोच भी आरेडिका ने तैयार कर लिए है जो टीम मोजाम्बिक के निरीक्षण के बाद निर्यात कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर  आरेडिका के उच्च अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या में श्रद्धालुओं की चेन पार वाली पांच महिलाएं गिरफ्तार

संबंधित समाचार