बरेली: पॉवर ट्रिपिंग और बिजली कटौती ने लोगों को किया परेशान
बरेली, अमृत विचार। शहर में सोमवार को कई इलाकों में बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। सुभाषनगर, किला, पुराना शहर, कुतुबखाना जैसे इलाकों में लोगों को अधिक दिक्कत हुई। परसाखेड़ा से सीबीगंज विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन पर बाधक बन रहीं पेड़ों की टहनियों का काटने के लिए सुभाषनगर और मढ़ीनाथ में तीन घंटे का शटडाउन लिया गया था।
ये भी पढ़ें- बरेली: सौतेले चाचा ने भतीजी के पेट में मारी लात, मौके पर मौत, आरोपी फरार
गणपति विसर्जन शोभायात्रा को लेकर शटडाउन रहने से भी आपूर्ति बाधित हुई। मंगलवार को सिविल लाइंस द्वितीय विद्युत उपकेंद्र से कमल टॉकीज फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह आठ से 10 बजे तक बाधित रहेगी।
सिविल लाइंस एसडीओ विजय कनौजिया ने बताया कि चौपुला फीडर और हॉस्पिटल फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से 12 बजे तक स्मार्ट सिटी परियोजना के होने वाले कार्य के चलते बाधित रहेगी। इससे गांधी उद्यान से चौकी चौराहा होते हुए पटेल चौक तक, चौपुला क्षेत्र और हॉस्पिटल क्षेत्र से पोषित सभी फीडर से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
ये भी पढ़ें : बरेली: बुलडोजर चलाना है तो मेरे घर पर चलाओ, मैं डरने वाला नहीं हूं- अजय राय
