बरेली: सुधार परीक्षा के फार्म अब 2 अक्टूबर तक भरे जाएंगे
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सुधार परीक्षा के फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 के बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी गृह विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबॉयोलॉजी, बीकॉम ऑनर्स एवं कम्प्यूटर, एमए, एमएससी, एमकॉम, बीएड, बीपीएड, एमएड, बीएलएड और विश्वविद्यालय परीक्षा 2022 या इससे पहले के स्नातक स्तर पर खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा और पर्यावरण विज्ञान में नाट क्लियर्ड छात्रों के फार्म 15 सितंबर से भरे जा रहे हैं।
छात्रहित में अब 26 सितंबर से दोबारा ऑनलाइन फार्म भरे जा सकेंगे। छात्रों को 2 अक्टूबर तक ऑनलाइन फार्म और शुल्क भरना होगा और 3 अक्टूबर तक भरे हुए फार्म महाविद्यालय में जमा करने होंगे। महाविद्यालयों को 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन फार्म सत्यापित करने होंगे। इसके अलावा स्नातक और परास्नातक की छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के फार्म भी 2 अक्टूबर तक ऑनलाइन भरे जाएंगे।
ये भी पढ़ें : बरेली: बुलडोजर चलाना है तो मेरे घर पर चलाओ, मैं डरने वाला नहीं हूं- अजय राय
