सोशल मीडिया पर डीएम मऊ को धमकी देना पड़ा भारी, युवक भेजा गया जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़/मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के जिलाधिकारी को नौकरी से हाथ धोने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में आज जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घोसी विधानसभा क्षेत्र उप निर्वाचन के दौरान 4 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर एक प्रकरण प्राप्त हुआ था, जिसमें ज्योति यादव नाम के ट्विटर आइडी से जिलाधिकारी जनपद मऊ को सपा सरकार आने पर नौकरी से हाथ धोने की धमकी दी गयी थी। उक्त युवक को मऊ जनपद के बाल निकेतन तिराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस प्रकरण से सम्बन्ध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 329/23 धारा 506,507,171एफ,171जी भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा प्रकरण की जांच एवं कार्रवाई के लिए थाना कोतवाली पुलिस व साइबर सेल टीम मऊ को निर्देशित किया गया। विवेचना तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त आइडी रिंकू यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली मूल निवासी ग्राम बसरतिया थाना अलीनगर जनपद चन्दौली द्वारा चलाया जा रहा है। इसके द्वारा ही वह ट्वीट किया गया है।

रिंकू को मऊ जनपद के बाल निकेतन तिराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गौरतलब हो कि घोसी विधानसभा उपचुनाव से एक दिन पहले ज्योति यादव नामक एक अकाउंट से जिलाधिकारी मऊ को धमकी देते हुए एक संदेश लिखा गया था।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: नगर पालिका की नोटिस के बाद सपा कार्यालय से हटायी गई मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा, जानें वजह

संबंधित समाचार