अयोध्या: अक्टूबर में प्रस्तावित धरने को लेकर जुटा संघ, भारी संख्या में कूच की तैयारी
अयोध्या, अमृत विचार। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने 4 अक्टूबर को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रस्तावित धरने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को प्रेस क्लब में जिला कमेटी एवं ब्लाक कमेटी की बैठक हुई। जिला संरक्षक रणवीर सिंह गुड्डू ने बताया 4 अक्टूबर दिल्ली जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कृति समिति के बैनर तले होगा।
जिसमें भारी संख्या में जिले से भी आंगनबाड़ी से जुड़े लोग शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने रवैये में सुधार लाएं। आंगनबाड़ियों पर हो रहे शोषण उत्पीड़न को संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
जिला अध्यक्ष सरोज सिंह ने बताया अयोध्या जिले की समस्त आंगनवाड़ी सहायिका तीन अक्टूबर को बस द्वारा दिल्ली कूच करेगीं। जिला सह संरक्षक सुजीत तिवारी, जिला महामंत्री निर्मला मिश्रा, मंत्री गीता यादव, सोनिका मिश्रा, गिरिजा मिश्रा, जगधात्री पांडेय, आशा सिंह, अनीता यादव, माला सिंह, मिथिलेश सिंह आदि मौजूद रहीं।
