गड्ढामुक्त अभियान : कॉल या लोकेशन से बताएं खराब सड़क, कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। जिले में खराब सड़कों की जानकारी कॉल या फिर व्हाट्सएप पर लोकेशन भेज दी जा सकती है, जो गड्ढामुक्त अभियान के तहत सुधारी जाएंगी। जानकारी देने के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका मंगलवार को जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने निरीक्षण कर स्थिति जानी।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम का जायजा किया। जहां नगर निगम, एनएचएआई, पीडब्लूडी समेत अन्य विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित मिले। वहां प्राप्त हो रही शिकायतों व निस्तारण की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि वृहदस्तर पर गड्ढामुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सभी एजेंसी, नगर निगम, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी व जिला पंचायत ने सर्वे कर लिया है। कौन सी सड़कों की मरम्मत की जानी है, कहां पर गड्ढे हैं, क्या कार्य योजना यह सभी तैयार कर लिया है। क्षतिग्रस्त सड़कों की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम के साथ व्हाट्सएप नंबर जारी किया है की जिसमें कोई भी फोटो के साथ लोकेशन भेज सकता है। जो संबंधित विभाग को स्थानांतरित कर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की सभी रजिस्टर में दर्ज की जा रही हैं। अब तक 164 शिकायतें आई हैं। जिसमें कुछ शिकायतें नगर निगम, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी की है। जिनका शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी के पास आईं 50 फीसद शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। 

कंट्रोल रूम के नंबर
- व्हाट्सएप : 9454416500
- दूरभाष : 0522-2611117, 18, 19

ये भी पढ़ें -लखनऊ: एलडीए के संविदाकर्मी ने की आत्महत्या, मृतक की पत्नी ने LDA VC पर लगाया गंभीर आरोप

संबंधित समाचार