अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आ सकते हैं राहुल गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा अब रामनगरी में भी आने की संभावना है। भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक व राजीव गांधी फाउंडेशन के सीईओ विजय महाजन ने रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास और हनुमान गढ़ी के पुजारी मणिरामदास से बीते दिनों ने मुलाकात की थी। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि कांग्रेस के कुछ नेताओं से मुलाकात हुई है। राहुल गांधी के आने की तिथि को लेकर कोई वार्ता नहीं हुई है। यदि वह अयोध्या आते हैं तो उनका सम्मान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में किया गया भर्ती

संबंधित समाचार