प्रतापगढ़ : राजा भइया ने गोली से घायल प्रधान के पौत्र का जाना हाल, अस्पताल पहुंचे बाबागंज विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। जेठवारा प्रधान निर्मला सिंह के पौत्र विक्रांत सिंह उर्फ यीशु को सोमवार की शाम घर के सामने नकाबपोश हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।  इलाज के लिए एसआरएन मेडिकल कालेज प्रयागराज ले जाया गया। वहां से निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज चल रहा है। मंगलवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने घायल विक्रांत के पिता दिनेश सिंह को फोनकर हाल जाना। 

शाम को जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक विनोद सरोज प्रयागराज स्थित आनंद हॉस्पिटल पर पहुंचे। घायल का हाल जाना और कहा कि जिला प्रशासन से मिलकर इस घटना का  जल्द खुलासा कराया जाएगा। साथ में बिहार ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रफुल्ल कुमार सिंह उर्फ डब्बू आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : राज्यपाल ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की

संबंधित समाचार