बरेली: कुतुबखाना पुल निर्माण की बाधाएं दूर करने को किया यज्ञ
बरेली ,अमृत विचार। कुतुबखाना पुल निर्माण में लगातार आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पर विघ्न विनाशक यज्ञ किया गया। इसमें गायत्री साधक रामबाबू वर्मा ने सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां डलवायीं।
यज्ञ पुरोहित पंडित हरिओम गौतम ने पुल निर्माण कार्य में बाधा न आने, कोई जनहानि न होने और सभी के सुख लाभ की कामना की। यज्ञ में सुरेंद्र कुमार अग्रवाल लाला, प्रभुदयाल शर्मा, कृष्ण अवतार गौतम, देवकी नंदन पांडेय, एनएल शर्मा, केएन पचौली, पंकज वर्मा, राकेश सारस्वत मौजूद रहे ।
ये भी पढ़ें- ‘भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, घोटाले’: छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध भाजपा का आरोप-पत्र जारी
