बरेली: जिला अस्पताल में छह महीने में एक लाख मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण
बरेली, अमृत विचार। डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत सरकारी अस्पतालों को ई-हॉस्पिटल बनाने की कवायद करीब छह महीने पहले शुरू हुई थी। अब इसका असर देखने को मिल रहा है। अप्रैल से अब तक जिला अस्पताल में एक लाख से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे जिनका ऑनलाइन पर्चा बनाया गया है।
ये भी पढ़ें : बरेली: डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में हवन करने का विरोध, भीम आर्मी ने रोका
अस्पताल में अन्य सुविधाएं भी ऑनलाइन हो सकें इसको लेकर जिला अस्पताल की प्रबंधक पूजा चौहान ने एडीएसआईसी कार्यालय में बैठक कर योजना के विस्तार को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को घंटों इलाज के लिए इंतजार न करना पड़े इसको लेकर आभा आईडी बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। वर्तमान में रोजाना 200 से 300 मरीजों की आईडी बनाई जा रही है। अधिकांश मरीजों की आभा आईडी बन सके इसको लेकर काउंटर भी बढ़ाए गए हैं।
क्या है ई हॉस्पिटल
जिला अस्पताल प्रबंधक पूजा चौहान के अनुसार हर मरीज की यूनिक आइडी बनेगी। पंजीकृत नए मरीज को अप्वाइंटमेंट के साथ यूएचआईडी (एकमात्र स्वास्थ्य पहचान अंक) भी दिया जाएगा। ओपीडी और आईपीडी में किस मरीज का क्या इलाज किया गया, यह ऑनलाइन दर्ज होगा।
अभी तक ये रिपोर्ट मैनुअल बनती है। डिस्चार्ज होने के बाद मरीज का डाटा वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है जिससे हर सप्ताह कार्य की प्रगति भी उच्च अधिकारियों के संज्ञान में होगी।
ये भी पढ़ें : बरेली: लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा बृज क्षेत्र ने कसी कमर
