लखीमपुर खीरी: पूर्णागिरि से वापस आ रहे बस में बैठे यात्रियों को दिखा बाघ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी/पलिया कलां, अमृत विचार। मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन कर बस से लौट रहे पलिया के लोग खटीमा नहर पटरी के किनारे बाघ को देख खुशी से झूम उठे। 
पूर्णागिरि मंदिर के रामबेड़ा स्थल पर पलिया के श्रीकुल परिवार के लोग हर साल 10 दिवसीय भंडारा करते चले आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : बरेली: लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा बृज क्षेत्र ने कसी कमर

वहां से भक्त बस से मां के दर्शन कर श्रीकुल परिवार के लोग बस से खटीमा से नहर पटरी के किनारे चूका स्पॉट होते हुए पूरनपुर की ओर आ रही थी।

बस में बैठे देवी भक्तों के सामने नहर पटरी के किनारे एक वयस्क बाघ कुछ दूर तक चलता हुआ बस की रोशनी में दिखाई दिया, जिसे देख कर बस में बैठे कुल उपासक आचार्य गोविंद माधव मिश्र, पंड़ित उमाशंकर मिश्र, विश्वकांत त्रिपाठी, आरसी शुक्ला ,कल्याण जी अग्रवाल, प्रदीप श्रीवास्तव ,नवीन अग्रवाल ,राजेंद्र शुक्ला, अवधेश मिश्रा, मनोज मिश्र, उमाशंकर सोनी, ओम प्रकाश कश्यप आदि भक्तगण खुशी से झूम उठे। बाघ को देवी की सवारी बताकर हाथ जोड़ प्रणाम भी किया। 

ये भी पढ़ें : बरेली: डॉ बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में हवन करने का विरोध, भीम आर्मी ने रोका

संबंधित समाचार