आज का इतिहास: आज ही के दिन इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई 

आज का इतिहास: आज ही के दिन इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई 

नई दिल्ली। विश्व इतिहास में 27 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 
1290 - चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई। 1760 - मीर कासिम बंगाल के नवाब बने।
1821 - मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली।
1825 - इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ।
1833 : राम मोहन राय का इंग्लैंड के ब्रिस्टल में निधन। 
1932-मशहूर निर्देशक यश चोपड़ा का जन्म हुआ। 
1940 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया। 
1958 - मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने। 
1961 - सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना। 
1988 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण। 
1995 - बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न। 
1996 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी। 
1998 - इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई। 
1998 - जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।
2000 - वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू। 
2002 - न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू। 
2003 - ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी। 
2005 - बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने। 
2007 - पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा। 
2015 - राजनीतिज्ञ, लेखकसैयद अहमद का निधन हुआ। 
2020 - वरिष्ठ राजनेता जसवंत सिंह का निधन हुआ। ।