Asian Games 2023: भारतीय पुरुष टीम तीन गुणा तीन बास्केटबॉल में जीत की लय बरकरार, बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

हांगझोउ। भारत की पुरुष तीन गुणा तीन बास्केटबॉल टीम ने एशियाई खेलों में जीत की लय बरकरार रखते हुए बुधवार को यहां पूल सी के मैच में मकाऊ को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

सहज प्रताप सिंह सेखों ने मैच में सर्वाधिक 10 अंक बनाए जिससे भारत ने मकाऊ को 21-12 से हराया। मकाऊ के लिए होउ इन हो ने मैच में सर्वाधिक पांच अंक जुटाए। भारत ने इससे पूर्व दिन के पहले मुकाबले में मलेशिया को 20-16 से हराया था। भारत अपने अगले मैच में शुक्रवार को पिछले खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चीन से भिड़ेगा। महिला टीम आज चीन के खिलाफ खेलेगी।

ये भी पढ़ें:- Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम शानदार जीत, सिंगापुर को 13. 0 से हराया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

142 BPHU से ब्लॉक स्तर तक हाईटेक होगी स्वास्थ्य सेवाएं, हर ब्लॉक में बनेगी आधुनिक पब्लिक हेल्थ यूनिट, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
वेस्ट यूपी की बिजली सेवा ने किया कमाल... हरियाणा, असम और आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा, केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने जारी की रेटिंग
स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तर प्रदेश बना देश में अग्रणी, 5.76 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड, डिजिटल हेल्थ में किया टॉप
सरकारी योजनाओं ने बदली किस्मत: सोमा की गुड़ से 90 हजार मासिक कमाई, अनीता बनीं ‘लखपति दीदी’
सोलर पावर से चमका युवा का आइडिया... छात्र का ‘सोलर लाइट-प्रोजेक्शन फ्रेम’ अब स्टार्टअप बनने को तैयार, देखें क्यों है खास