मध्य प्रदेश चुनाव में प्रचार करेंगे यूपी बीजेपी के नेता, इन्हें मिली जिम्मेदारी
लखनऊ, अमृत विचार। मध्य प्रदेश चुनाव में प्रदेश के भाजपा नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें प्रदेश के 12 मंत्रियों के साथ ही पार्टी सांसदों व विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को भोपाल, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सतना, दयाशंकर सिंह बालाघाट, बेबीरानी मौर्य ग्वालियर, दिनेश प्रताप सिंह रायसेन, दया शंकर मिश्र दयालु दतिया, कपिल देव अग्रवाल दमोह, अनिल राजभर सिवनी, जेपीएस राठौर भोपाल संभाग व विधायक पंकज सिंह को विदिशा की जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : सपा विधायक इरफान सोलंकी के करीबी मुरसलीन खान को मिली सशर्त जमानत
