Route Diversion In Kanpur: जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर आज बदला रहेगा यातायात, इन रूटों पर किया गया डायवर्जन
कानपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर आज यातायात बदला रहेगा।
कानपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर आज यातायात बदला रहेगा। यातायात पुलिस ने कई रूटों में बदलाव किया।
कानपुर, अमृत विचार। गुरुवार को निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर यातायात पुलिस ने शहर के कई रूटों पर डायवर्जन किया है। शहरवासियों से अपील की गई है कि वह जरा देखकर निकलें।
इन रूटों पर किया गया डायवर्जन
- घंटाघर चौराहे की ओर से कोई भी वाहन मूलगंज की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन कोपरगंज या एक्सप्रेस वे रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जा जाएंगे।
- बड़ा चौराहा से कोई भी वाहन कोतवाली की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन उर्सला कट से यू-टर्न लेकर अपने गन्तव्य को जाएंगे।
- उर्सला कट से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जो सकेंगे। ऐसे वाहन यू-टर्न लेकर अपने गन्तव्य़ को जाएंगे।
- कोतवाली चौराहा से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बड़ा चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
- परेड चौराहा से कोई भी वाहन सदभावना चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा।
- एमजी कॉलेज की तरफ से आने वाले वाहन परेड चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन म्योरमिल तिराहे से बाएं मुडकर बड़ा चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
- फूलबाग की ओर से आने वाले वाहन संगम लाल तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बिरहाना रोड होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे।
- पनचक्की चौराहे की ओर से आने वाले वाहन फूलबाग की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन झाड़ीबाबा पड़ाव होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
- कमला टावर की तरफ से कोई भी वाहन संगम लाल तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बिरहाना रोड होते हुए गन्तव्य को जाएंगे।
- मूलगंज चौराहा से कोई वाहन नई सड़क से सदभावना की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- जरीब चौकी से आने वाला यातायात भन्नानापुरवा से बाएं अजमेरी चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे यातायात भन्नानापुरवा से डिप्टी पड़ाव होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
- जरीब चौकी की ओर से आने वाला यातायात चन्दिका देवी मन्दिर से बाएं मुड़कर हलीम कॉलेज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन डिप्टी पड़ाव से होते हुए या अन्य़ मार्ग से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
- अफीम कोठी की ओर से आने वाला यातायात डिप्टी पड़ाव से आगे टिकुनिया पुरवा चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसा यातायात डिप्टी पड़ाव से बाएं मुडकर सीसामऊ पी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
- डिप्टी पड़ाव की ओर से आने वाला यातायात बांसमंडी तिराहे से बाएं मुड़कर लालता प्रसाद दरियावादी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यहां का यातायात बांसमंडी तिराहे से आगे चाचा नेहरू अस्पताल होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
- विजय नगर, दादानगर से आने वाले मध्यम व भारी वाहन नमक फैक्ट्री चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन फजलगंज से जरीब चौकी होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
- मसवानपुर चौराहा से कल्याणपुर की ओर जाने वाले मध्यम व भारी वाहन नमक फैक्ट्री चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मसवानपुर चौराहा से बाएं मुडकर जीटी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
- शारदा नगर क्रांसिंग से कोई वाहन नमक फैक्ट्री चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन शारदा नगर क्रासिंग से गोल चौराहा होते हुए गन्तव्य को जाएंगे।
