Kanpur News: हाईटेंशन लाइन में चिपककर धू-धूकर जला कारीगर, 20 फुट से गिरा नीचे… मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में 20 फुट नीचे गिरने से कारीगर की मौत।

कानपुर में एसी की सर्विस करने के लिए बिल्डिंग में चढ़ा कारीगर हाईटेंशन लाइन में चिपककर धू-धूकर नीचे गिर गया। घटना में कारीगर की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।

कानपुर, अमृत विचार। कर्नलगंज थाने के सामने एक बिल्डिंग में एसी की सर्विस करने गया एक कारीगर हाईटेंशन की लाइन में चिपककर धू-धूकर जलने लगा। इसके बाद वह 20 फुट ऊंचाई से सड़क पर गिर गया। घटना से आसपास अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आनन-फानन नाजुक हालत में उसे हैलट अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेनाझाबार निवासी 48 वर्षीय सिराज अहमद एसी सर्विस के कारीगर थे। उनके मामा मोहम्मद एहसान उल्ला ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह कर्नलगंज थाने के सामने बिल्डिंग में एसी की सर्विस करने गए थे। इसी दौरान काम करते करते उसका हाथ पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन में पड़ गया। तभी वह चिपक गया। करंट के कारण वह करीब 10 मिनट तक धू-धूकर जलता रहा।

इसके बाद अनियंत्रित होकर 20फीट ऊपर से सड़क पर गिर गया। घटना देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी देख थाना पुलिस दौड़ पड़ी। लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं।

मामा के अनुसार घटना के बाद उसकी पत्नी शमीन बानो, बेटी जोया का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि वह पांच भाइयों आजाद अहमद, अब्दुल सलाम, अब्दुल कलाम, इमरान खान में दूसरे नंबर का था। बताया कि पूर्व में उनके पिता और मां का निधन हो चुका है।

संबंधित समाचार