कांग्रेस नेता दीपक सिंह पर अमेठी में केस दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस निलंबन को लेकर कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने 25 सितंबर से सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन 'सत्याग्रह' शुरू किया था, जो 27 सितंबर की शाम को कैंडल मार्च के साथ समाप्त हुआ। लाइसेंस निलम्बन मामले पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय आगामी तीन अक्टूबर को सुनवाई करेगा। अदालत ने मरीज की मौत के मामले की जांच का विवरण मांगा है।    

पुलिस अधीक्षक इलामारन ने बताया कि भाजपा नेता केशव सिंह की शिकायत पर कांग्रेस नेता दीपक सिंह के खिलाफ क्षेत्रीय सांसद स्मृति ईरानी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में बुधवार को गौरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें -अमेठी : संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस निलंबन के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

 

संबंधित समाचार