बिहार के दरभंगा में एम्स की स्थापना पर लगी मंत्रिमंडल की मुहर
नई दिल्ली। बिहार के दरभंगा में नया अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्स) की स्थापना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत दरभंगा में नया एम्स खोलने को मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल ने साथ ही 2,25,000 रुपये के …
नई दिल्ली। बिहार के दरभंगा में नया अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्स) की स्थापना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत दरभंगा में नया एम्स खोलने को मंजूरी दे दी है।
मंत्रिमंडल ने साथ ही 2,25,000 रुपये के बेसिक वेतन पर दरभंगा एम्स के लिए निदेशक पद के सृजन का भी अनुमोदन किया है। दरभंगा एम्स को 1,264 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा और सरकार से अनुमति मिलने के 48 माह की अवधि में इसके निर्माण कार्य के पूरा होने की संभावना है।
नए एम्स से एमबीबीएस की 100 सीट और 60 नर्सिंग सीट बढ़ेगी।इसमें 15 से 20 सुपर स्पेशलिटी विभाग होंगे तथा यह 750 बेड क्षमता वाला होगा।
