Jalaun News: सबसे प्यारा नबी हमारा, सरकार की आमद मरहबा की रही गूंज, जुलूस-ए-मुहम्मदी में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में जुलूस-ए-मुहम्मदी में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब।

जालौन में जुलूस-ए-मुहम्मदी में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ा। मौलानाओं ने तकरीर पढ़ी। भाईचारे का संदेश दिया।

जालौन, अमृत विचार। सारी दुनियाँ को शांति का सदमार्ग दिखाने वाले पैग़म्बर मुहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर अंजुमन फिदायाने रसूल के ज़ेरे एहतमाम में क़ादरी चौराहा बज़रिया से सदर जुलूस-ए- मुहम्मदी शाही इमाम फ़िरोज़ रहमानी ने तिलावते क़ुरआन के बाद धर्मगुरु एवं सज्जादा नशीन हज़रत मारूफ मियां गंज मुरादाबाद ने अमनो खैरियत की दुआ के साथ हरी झंडी दिखकर आगे बढ़ाया। जुलूस में सबसे प्यारा नबी हमारा, सरकार की आमद मरहबा की गूंज और लहराते परचम सभी में जोश भर रहे थे। तिरंगा झंडा फहराते हुए युवा चल रहे थे।

जुलूस-ए- मुहम्मदी में हज़ारों अकीदतमंद सर पर टोपियाँ लगाकर और हाथों में इस्लामी परचम लेकर पूरे जोश के साथ निकले। इस दौरान सभी लोग मुहम्मद साहब का गुणगान करते हुए चल रहे थे। जुलूस में बड़े बुजुर्ग घोड़ों पर सवार थे तो शहर के तमाम मदरसों के बच्चे  रंगीन पोशाकों में नाते नबी पढ़ते हुए चल रहे थे।

जुलूस शहर के नवी मस्जिद से घंटाघर छुट्टन चाट वालों की गली से होता हुआ जुलूस भगत सिंह चौराहे पर पहुँचा। इसी दौरान सयोजक जुलूसे मुहम्मदी सदर इमाम जमील अहमद कादरी,शाही इमाम फिरोज अली रहमानी, क़ारी शम्सुल कमर साहब ने कहा बताया कि मुहम्मद साहब ने पूरी दुनियां को प्यार मुहब्ब्त का जो सन्देश दिया है। हम सबको मिलकर उस पर चलना चाहिए और अपने वतन से मुहब्ब्त की हिदायत भी हमें पैग़म्बरे इस्लाम ने दी।

हम सबको उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। हाफिज़ जब्बार साहब,शहर क़ाज़ी शकील बेग हाफिज़ यूसुफ साहब शहर इमाम मंजूर बरकाती,ने फरमाया की प्यारे आक़ा मुहम्मद साहब ने फरमाया की हमारा मुल्क हिन्दुतान वह जगह है जहां से मुहब्ब्त की खुशबू आती है। क़ारी रियाज़, हाफिज अज़ीज़ कादरी,हाफिज़ आमिर,हाफिज गुलफान हुसैन,नात पाक गुनगुनाते हुए चल रहे थे। जुलूसे मुहम्मदी में तमाम राजनैतिक दलों के और शहर के सभी धर्मों के लोगों ने शिरकत की और जुलूस में शामिल होकर लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दी।

जुलूस को इसरार खान, शफीकुर्रहमान कश्फी, डॉ. रेहान सिद्दीकी,हाजी शफीक, नबीउद्दीन, रज्जाक कामरेड, शम्मी शेरा, नुरमुहम्मद मंसूरी, राजू मंसूरी, आमीन खां, इबादत अली शानू,हाथों में झंडी लेकर जुलूस कतारबध्द तरीके से आगे बढाते रहे। दुनियां में जहां भी रहें आबाद रहेगें,जो आमिना के लाल का मिलाद करेंगें ऐसी सदाओं के साथ अराकीन जुलूसे मुहम्मदी के नौजवान फिरोज़ खान,हसीन खान,अशरफ़ अंसारी,सभासद,शकील बरकाती,शादाब सभासद,तौसीफ़ रहमानी,चाँद टायर,,मैराज,तमाम साथियों के साथ जुलूस में शामिल लोगों को तरतीब से चलने और नाते नबी पढ़ने की मुहब्ब्त से गुजारिश करते रहे

हिन्दू भाइयों ने की जुलूस पर पुष्पवर्षा, पिलाया शर्बत

जुलूस-ए- मुहम्मदी अपने तयशुदा मार्गों से होकर निकला। तेज धूप में भी अकीदतमंद पूरे जोश के साथ चल रहे थे। जुलूस का जगह जगह हिन्दू और मुस्लिम भाईयों ने मिलकर इस्तकवाल किया और पुष्प वर्षा की। जुलूस के मार्ग में कई स्थानों पर स्टाल लगाए गए थे। यहां पर चाय, शर्बत और मिष्ठान खिलाकर जुलूस में शामिल लोगों को मुबारकवाद दी गई।

संबंधित समाचार