बरेली: भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष संजय सिंघानिया की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष की बीती देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: भूमि का बैनामा कराने के नाम पर 30 लाख ठगे, किया जानलेवा हमला

थाना बहेड़ी के  ग्राम लखनपुर निवासी 22 वर्षीय संजय सिंघानिया बहेड़ी में किराए पर महादेवपुर में रह रहे थे। वह  भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष के पद पर थे। बीती रात वन विभाग चौकी और गॉडविन विद्यालय के बीच 4 लाइन बाईपास पर भाजपा नगर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजय सिंघानिया को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है, वह अपने किसी मित्र की मोटरसाइकिल लेकर कहीं जा रहे थे। रात में ही सूचना मिलने पर भाजपा नेता सरकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को  सांत्वना व्यक्त की। मृतक दो भाई एक बहन थे। वह अपने माता-पिता को रोता बिलखता छोड़ गया।

यह भी पढ़ें- बरेली: प्रेम संबंधों में गर्भवती हुई तो जबरन प्रसव कराकर दफना दिया नवजात, नौ लोगों पर FIR

संबंधित समाचार