Kanpur: BJP पार्षद पति अंकित शुक्ला ने JCP कार्यालय में किया सरेंडर, पत्नी सौम्या बोली- माननीय मुख्यमंत्री जी पर पूरा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बीजेपी पार्षद पति ने जेसीपी कार्यालय में सरेंडर किया।

कानपुर में दवा व्यापारी से मारपीट के मामले को तूल पकड़ता देख शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की पार्षद सौम्या शुक्ला के पति अंकित शुक्ला ने जेसीपी कार्यालय में सरेंडर कर दिया।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में दवा व्यापारी से मारपीट के मामले को तूल पकड़ता देख शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की पार्षद सौम्या शुक्ला के पति अंकित शुक्ला ने जेसीपी कार्यालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने उन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बीते गुरुवार को रायपुरवा पुलिस ने उनके घर में दबिश भी दी थी। सरेंडर के दौरान उनकी पत्नी पार्षद सौम्या शुक्ला भी मौजूद रही। इसके साथ बीजेपी नेता राकेश तिवारी के साथ सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे है।

पार्षद सौम्या शुक्ला ने कहा कि हमारे परिवार पर दबाव डाला जा रहा है। ने पुलिस पर किस चीज का दबाव है, कि इनाम घोषित कर दिया है। क्या उन्होंने मर्डर किया है या पहले भी कोई रिपोर्ट रही है। आपराधिक हिस्ट्री रही है। जब ऐसा नहीं है, तो कैसे इनाम रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए...माननीय मुख्यमंत्री जी पर पूरा भरोसा है। वो इस मामले को संज्ञान में लेंगे। उनकी मेडिकल रिपोर्ट की जांच करवाएंगे।

संबंधित समाचार