अंतरिक्ष अपार्टमेंट हादसा : मालिक और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के पीजीआई थानाक्षेत्र में बहु मंजिला इमारत अंतरिक्ष अपार्टमेंट में मिटटी धंसने से हुई दो मौतों के बाद बिल्डिंग के मालिक और निर्माण करा रहे ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गुरुवार और शुक्रवार की अर्धरात्रि को इसी अपार्टमेंट के मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माणाधीन हिस्से में जमीन धंस गई। जिसमें एक मजदूर मुकादम (30) और दो महीने की बच्ची आयशा की मौत हो गयी। जबकि जमीन धंसने से करीब 12 मजदूर दब गए। जिन्हे रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। 

अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सैयद अली अब्बास ने बताया, ‘‘निर्माण स्थल पर काम करने वाले कुछ मजदूर बेसमेंट में अस्थायी झोपड़ियों में रहते थे। बेसमेंट की फर्श ढह जाने से मलबा इन झोपड़ियों पर गिर गया जिससे अंदर सो रहे मजदूर घायल हो गए।’’ सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इस घटना में एक मजदूर मुकादम (30) और दो महीने की बच्ची आयशा की मौत हो गयी। करीब 14 अन्य घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया। दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम भी मौके पर पहुंच गयी और बचाव कार्य अब भी जारी है। पुलिस के अनुसार एफआईआर दर्ज कर पुलिस पूरी घटना के कारणों की जांच कर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग में जमीन धंसी - एक बच्ची समेत 2 की मौत

संबंधित समाचार