पूर्वांचल के साथ मध्य प्रदेश में भी मजबूत होगा रालोद : सुड्डू मिश्रा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव का हुआ स्वागत 

अयोध्या, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव विश्वेषनाथ मिश्रा सुडडू मिश्रा शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के सांगठनिक ढांचे को मजबूत किया जाएगा। कहा कि पूर्वांचल और मध्य प्रदेश में आने वाले तीन माह में ब्लॉक स्तर पर संगठन तैयार किया जाएगा। 
   
उन्होंने कहा कि रालोद आने वाले लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका में होगा। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए संगठन कार्य करेगा। प्रदेश महासचिव ने कहा कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी निष्ठा से जिम्मेदार का निर्वहन करेगें। आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि किसानों और जनमानस के विभिन्न मुद्दों को लेकर रालोद निरंतर लगा है। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता अखिलेश मिश्रा और संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने किया। 

इस मौके पर पर  अनिल पांडेय, बृजेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, जगदंबा पांडेय, रामसूरत यादव, ढोढे यादव, माधव दुबे, रंजन मिश्रा, गौतम तिवारी, दीनानाथ तिवारी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -मेनका गांधी को 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, इस्कॉन पर लगाए थे गंभीर आरोप

संबंधित समाचार