छात्रों और जनता के अधिकारों के लिए लड़ेगी सपा छात्रसभा : प्रदेश अध्यक्ष
अयोध्या, अमृत विचार। समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने कहा कि छात्रों और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोक चुनाव में छात्र - नौजवान भाजपा सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे।
शुक्रवार को यहां पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सपा नेतृत्व की ओर से मिले निर्देश के तहत सूबे भर में भ्रमण किया जाएगा। उनके प्रथम आगमन पर साकेत महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष आभास कृष्ण यादव कान्हा के नेतृत्व में बड़ी देवकाली स्थित हनुमान मंदिर के निकट स्वागत किया गया।
छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा कि हर नौजवान, युवा, किसान बेरोजगार वर्तमान सरकार के धोखे छलावे को पहचान चुका है। जिलाध्यक्ष युवजन सभा जयसिंह राणा, मुकेश प्रधान, करन मुन्नू, हर्षित त्रिपाठी, विशाल गौड़, सूरज तिवारी, शशांक सिंह, ओम नारायण, बृजेश यादव, रामबली समेत भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -अमेठी: संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस निलंबन के खिलाफ कर्मचारियों का धरना जारी, सपा विधायक ने दी चेतावनी
