Etawah: नाबालिग प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, तड़के घर से निकले थे… रेलवे ट्रैक पर मिले दोनों के शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में नाबालिग प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

इटावा में नाबालिग प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शुक्रवार तड़के दोनों बिना बताए ही घर से निकले थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

इटावा, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार सुबह नाबालिग किशोर व किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। उनके शव पंचशील चौकी क्षेत्र के नगला उदई और नगला जगे के बीच इटावा भिंड रेलवे ट्रैक पर स्थानीय लोगों ने पड़े देखे। घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। दोनों की पहचान नगला जगे गांव के निवासी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार किशोर प्राइवेट स्कूल की बस में सहायक का काम करता है।  किशोरी कक्षा आठ की छात्रा थी। दोनों तड़के सुबह बिना बताए घर से निकले थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी यशवंत सिंह, पंचशील चौकी इंचार्ज ललित कुमार ने मौके पर पूछताछ एवं जांच पड़ताल के बाद मृतक किशोर किशोरी की पहचान नगला जगे सिविल लाइन के निवासी के रूप में की। जिस पर उनके परिजन भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही के बाद दोनो के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया।

परिजनों ने बताया कि दोनों सुबह बिना बताये लगभग चार बजे गांव से निकले थे। पिता ने बताया की उनका पुत्र प्राइवेट स्कूल की बस में सहायक के रूप में काम करता था। किशोरी के पिता ने बताया की उनकी पुत्री सबसे बड़ी है।

संबंधित समाचार