समरसता भोज का उद्देश्य अनुसूचित समाज को एकजुट करना: वेद गुप्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। नगर विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में ग्राम सभा दतौली में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ समरसता भोज का आयोजन किया गया। दतौली निवासी गणेश के यहां आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई। 

विधायक अयोध्या ने कहा भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक समरसता के साथ काम करते हैं। भाजपा एक मात्र पार्टी है जो सर्व समाज को लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि समरसता भोज का उद्देश्य समाज को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही दलित समाज का सम्मान है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, नंद कुमार सिंह, दीपेंद्र सिंह, हरि भजन गौड़ सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-योगी रावण से बड़ा नहीं है! यति नरसिंहानंद गिरी के बिगड़े बोल, Video वायरल

संबंधित समाचार