Kanpur News: प्रेमिका के घर बाहर मिलने आया प्रेमी, आशिक मिजाज युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर हुआ ये सब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में प्रेमिका से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने जमकर पीटा।

कानपुर के चौबेपुर थानाक्षेत्र में प्रेमिका से मिलने आए युवक को लड़की के परिजन और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद लड़के की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

कानपुर, अमृत विचार। चौबेपुर क्षेत्र के दीपपुर गांव में गुरुवार रात प्रेमिका से मुलाकात करना एक युवक को महंगा पड़ गया। प्रेमिका से बातचीत करने के दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने आशिक मिजाज युवक को जमकर पीटने के बाद पुलिस के सुपर्द कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सचेंडी थाना क्षेत्र निवासी युवक निगोहा ग्राम पंचायत के मजरा दीपपुर गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बाइक से आया था। बताया गया है कि युवक ने मोबाइल फोन से संपर्क कर प्रेमिका को घर से बाहर बुलाया। इसी दौरान लड़की के घरवालों की नजर पड़ गई।

इस पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया।  हो-हल्ला सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने युवक को जमकर पीटने के बाद पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

संबंधित समाचार