UP PCS Transfer : यूपी में पीसीएस अफसरों के हुए स्थानांतरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पीसीएस अफसरों के तबादले किये हैं। इसके अलावा आईएएस अफसरों के भी स्थानान्तरण हुये हैं।

कल्पना चौहान को मथुरा वृंदावन का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। पीसीएस कल्पना चौहान कासगंज में एसडीएम के पद पर तैनात थीं। पीसीएस हमीद हुसैन  मेरठ में एसडीएम के पद पर तैनात थे। उन्हें उप जिलाधिकारी शामली की जिम्मेदारी मिली है।

पीसीएस संजीव कुमार राय का महोबा से तबादला संतकबीरनगर किया गया है। उन्हें उप जिलाधिकारी बनाया गया है। संजीव कुमार महोबा में एसडीएम के पद पर तैनात थे। एसडीएम बरेली रहे अनिल यादव का स्थानान्तरण फतेहपुर कर दिया गया है। अनिल यादव को फतेहपुर में उप जिलाधिकारी के तौर पर तैनाती मिली है। वहीं मलखान सिंह उप जिलाधिकारी झांसी बनाए गए हैं। इससे पहले मलखान सिंह एसडीएम इटावा की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

इसके अलावा आईएएस वंदना त्रिपाठी को एसीईओ नोएडा बनाया गया है। वहीं एसीईओ नोएडा रहे प्रभाष कुमार को विशेष सचिव खाद्य की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर ने कहा- अवैध व्यापार, संगठित अपराध और आतंकवाद के तंत्र को खत्म करने की जरूरत

संबंधित समाचार